जब रणभूमि में बदल गया बिहारशरीफ का सदर अस्पताल

0

बिहारशरीफ सदर अस्पताल बुधवार को रणक्षेत्र बन गया। दो गुटों के  लोग आपस में भिड़ गये। जमकर लात-घूंसे चले। करीब आधा घंटा तक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल,  दीपनगर थाना के भटबिगहा गांव में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। घायल दोनों पक्षों के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल आये। इसी दौरान आपस में उलझ गये और उनके बीच मारपीट हो गयी। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हुये हैं। घायल ललन कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह वो खेत में काम कर रहे थे। तभी तीन चार आदमी आये और मारपीट कर जख्मी कर दिया। उनके फूफा राजनीति प्रसाद इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लेकर आये। यहां भी बदमाशों ने घेर लिया और उन्हें बुरी तरह से पीटा। दूसरे पक्ष की इसरो देवी उनके पति अलखदेव यादव भी जख्मी हुये हैं। उनका इलाज भी सदर अस्पताल में कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक लोग को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…