गोलियों की आवाज से दहल गया सरमेरा का एक गांव

0

सरमेरा थाना क्षेत्र का समस्तीपुर गांव गोलियों की आवाज से दहल गया। फसल काटने से मना करने पर बदमाशों ने किसान के घर पर चढ़कर फायरिंग की। इस संबंध में गांव के शिवलाल यादव ने नौ लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में एफआईआर करायी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी बमबम यादव उर्फ महेन्द्र यादव और आजो यादव को हथियार के साथ दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि  रविवार को दोनों आरोपी अपने सात अन्य साथियों के साथ उनकी चना और मसूर की फसल को खेत में जबरन काट रहे थे। उन्होंने मना किया तो चार राउंड हवाई फायर कर दिये। फायर की आवाज से अफरातफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। पीड़ित भी जान बचाकर भागे। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा आये और घर को निशाना बनाकर छह राउंड फायरिंग की। सूचना पाकर दारोगा शंभूशरण सिंह सशस्त्र बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपितों के घर छापेमारी की। आरोपितों के घर से दो देसी कट्टा और सात कारतूस बरामद किये गये।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…