इलेक्ट्रिक बस में सफर करना हुआ सस्ता.. आधा हो गया बस किराया

0

पटना में इलेक्ट्रिक बस में अब सफर करना सस्ता हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. परिवहन विभाग ने पटना में लोकल रूटों पर न्यूनतम किराए को घटाकर आधा कर दिया है। राजधानी पटना में इलेक्ट्रिक बस का न्यूनतम किराया 20 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए-दिल्ली की तर्ज पर बिहारशरीफ में 141 जगहों पर लगेंगे 560 कैमरा.. ऑटोमेटिक कटेंगे चालान

गर्मी की वजह से राहत
BSRTC के प्रशासक श्याम किशोर के मुताबिक गर्मी के समय में पटना के लोगों को राहत दी गई है। वातानुकूलित और प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक बस में पांच किलोमीटर की दूरी सिर्फ दस रुपए में पटना के लोग तय कर सकते हैं। लोगों को गांधी मैदान से पटना जंक्शन तक जाने के लिए ऑटो के बराबर दस रुपए किराया देना होगा। उन्होंने बताया कि पटना जंक्शन से आयकर गोलंबर तक के लिए 10 रुपए देने होंगे। इसी तरह आयकर गोलंबर से पटना जू पहुंचने के लिए, हवाई अड्डा से स्टेशन के लिए भी 10 रुपये ही लिए जाएंगे। बेली रोड पर ही ये बसें चल रही हैं। उस मार्ग के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़िए-पटना मेट्रो :- जंक्शन से बैरिया के बीच कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन.. जानिए

गांधी मैदान से किराया
पटना जंक्शन 10 रुपए
इन्कम टैक्स 10 रुपए
चिड़ियाखाना 20 रुपए
आशियाना मोड़ 30 रुपए
जगदेवपथ 30 रुपए
सगुना मोड़ 40 रुपए
दानापुर स्टेशन 45 रुपए

दानापुर स्टेशन से किराया
सगुना मोड़ 10 रुपए
जगदेव पथ 20 रुपए
आशियाना मोड़ 20 रुपए
चिड़ियाखाना 30 रुपए
इन्कम टैक्स 40 रुपए
पटना जंक्शन 45 रुपए
गांधी मैदान 45 रुपए

राजगीर मुजफ्फरपुर वालों को राहत नहीं
पटना से राजगीर के लिए इलेक्ट्रिक बस रोजाना बांकीपुर बस स्टैंड से सुबह 8.00 बजे खुलती हैं।वहीं राजगीर से वापसी में 4.00 बजे पटना के लिए खुलती हैं। जबकि पटना से मुजफ्फरपुर के लिए सुबह 7.30 बजे बस खुलती है। वापसी मुजफ्फपुर से दोपहर दो बजे होती है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बस के एयरपोर्ट, राजगीर और मुजफ्फरपुर रूट के किराये में कमी नहीं की गयी है.

आठ और इलेक्ट्रिक बसें जल्द
आठ और इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही आएंगी। इसके बाद बसों की संख्या 25 हो जाएगी। राजगीर से पटना और पटना से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बसों में लोगों का रिस्पांस काफी अच्छा है। इसे और बढ़ाया जाएगा। पटना में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन तैयार कर लिया गया है. मुजफ्फरपुर और राजगीर में भी चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने वाला है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बढ़ता बिहार

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…