
बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत से एक किशोर को नीचे फेंक दिया गया। सुबह जब वहां से गुजर रहे लोगों को नजर चट्टान से निकल रही खून पर पड़ी तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद शव को निकाला गया । शव के पास चट्टान पर ही उसके चप्पल और एक गमछा भी मिला है। युवक की पहचान छोटी पहाड़ी मोहल्ला के सत्येन्द्र प्रसाद के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है । परिजन के अनुसार बुधवार की शाम को कोई उसे घर से बुलाकर ले गया और पहाड़ पर से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला मानकर छानबीन कर रही है।