बिहारशरीफ में सैनेटाइजेशन का काम शुरू, निगम के कर्मचारी गायब

0

कोरोना से बचने के लिए बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में सैनेटाइजेशन का काम शुरु कर दिया गया है. बिहारशरीफ नगर निगम के सफाई कर्मचारी सड़कों पर दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं.

सड़कों पर दवा का छिड़काव
बिहारशरीफ नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर गाड़ी के जरिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं. साथ ही दुकानों और गलियों में भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है. ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके.

निगम कर्मचारी गायब
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोटेशन के आधार पर कर्मियों से काम लेने की सरकार की घोषणा का निगम कर्मी पूरा फायदा उठा रहे हैं। स्थिति यह है कि सफाई विभाग के कर्मियों के बदौलत ही निगम का कामकाज चल रहा है। उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, एक ऑपरेटर, कंट्रोल रूम कंट्रोलर, सफाई कर्मी, कार्यपालक सहायक को छोड़ दें तो सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी अपने-अपने कार्यालय में ताला लगाकर गायब हैं। वरीय अधिकारी भी इससे परेशान हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हालत था। पास बनाने के लिए काउंटर पर दुकानदारों की भीड़ लगी थी लेकिन एक डाटा ऑपरेटर मनोज कुमार के रहने के कारण देर हो रही थी। वहीं कंट्रोल रूम में कंट्रोलर रंजीत कुमार शिकायतों को लिख रहे थे। सिटी मैनेजर और सफाई निरीक्षक शहर की सफाई व्यवस्था में लगे थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …