कोटा से छात्रों को लेकर कितने बजे बिहारशरीफ पहुँचेगी स्पेशल ट्रेन

0

कोटा से 12 सौ छात्र छात्राओं को लेकर स्पेशल ट्रेन गुरुवार ढाई बजे बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी । छात्रों के आने की सूचना पर नालंदा जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है । नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसपी नीलेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया । और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

इस मौके पर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 24 बोगियों की एक स्पेशल ट्रेन कोटा से छात्र-छात्राओं को लेकर बिहारशरीफ कल पहुंचेगी । इसके लिए बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर मेडिकल की टीम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों की तैनाती की गई है । यहां से छात्र-छात्राओं को स्क्रीनिंग के बाद उन्हें कारगिल बस स्टैंड भेजा जाएगा ।

जहां से उन्हें गंतव्य प्रखंड में परिजन या फिर विशेष वाहनों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा । किसी भी अभिभावक को बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत नहीं दी गई है । यहां पर आने वाले छात्रों को रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई है । उन्हें पानी और नाश्ता दिया जाएगा । जिला प्रशासन द्वारा अभी से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गयी है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …