बिहार में कोरोना के 54 नए मरीज मिले.. जानिए कहां से लौटे प्रवासी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित

0

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। सूबे में गुरुवार को दोपहर तक 54 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 3090 हो गयी है। जिसमें बिहार लौटने वाले 2,072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है

कहां कितने नए मरीज मिले
गुरुवार को सूबे में कोरोना के जो 54 नए मरीज मिले हैं। उसमें सबसे ज्यादा गया में 12, नवादा में 10, पूर्णिया के 8, भागलपुर, सीवान एवं खगडिया के पांच-पांच, सुपौल के तीन, पटना एवं गोपालगंज के दो-दो तथा औरंगाबाद एवं बेगूसराय एक—एक मामले शामिल हैं।

अब तक 2072 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव
राज्य में अभी तक 68,262 नमूनों की जांच की गई है और कोरोना वायरस से संक्रमित 918 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार लौटने वाले 2,072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से महाराष्ट्र से आए 486, दिल्ली से आए 462, गुजरात से आए 301, हरियाणा से आए 187, राजस्थान से आए 107 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। राज्य में अब तक 1026 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 15.41 लाख प्रवासी श्रमिक लाकडाउन के दौरान वापस आए हैं और 321 विशेष ट्रेनों से अन्य 5.29 लाख भविष्य में आने वाले हैं।

अब तक 15 की मौत
आपको बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 15 लोग की मौत हुई है, जिनमें से पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो—दो जबकि मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, सारण तथा जहानाबाद जिले में एक—एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।

कहां कुल कितने मरीज
बिहार में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 220 मामले पटना में आए हैं जबकि रोहतास में 201, मधुबनी में 176, बेगूसराय में 161, मुंगेर एवं खगडिया में 148—148, कटिहार में 134, बक्सर में 114, जहानाबाद में 112, बांका में 106, गोपालगंज में 101, भागलपुर में 100, नालंदा में 91, पूर्वी चंपारण में 83, नवादा में 82, सिवान में 72, दरभंगा में 69, गया में 65, समस्तीपुर एवं औरंगाबाद में 63—63, वैशाली एवं सुपौल में 60—60, सहरसा में 57, पूर्णिया में 56, कैमूर में 53, मधेपुरा एवं शेखपुरा में 52—52, भोजपुर एवं सारण में 47—47, सीतामढी में 45, पश्चिम चंपारण में 42, मुजफ्फरपुर में 41, अरवल में 39, लखीसराय एवं किशनगंज में 32—32, जमुई एवं अररिया में 29—29 तथा शिवहर में 07 मामले सामने आए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …