JDU के MLC पत्नी समेत कोरोना पॉजिटिव.. मंत्री श्रवण कुमार की रिपोर्ट भी आई

0

जेडीयू के नवनिर्वाचित विधान पार्षद गुलाम गौस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. गुलाम गौस के साथ-साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की कोरोना जांच की रिपोर्ट भी आ गई है.

क्या है पूरा मामला
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सियासी महकमे में हड़कंप मच गया था. क्योंकि पिछले हफ्ते विधान परिषद के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत नव निर्वाचित सभी 9 एमएलसी मौजूद थे. अवधेश नारायण सिंह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत उन सभी नौ विधान पार्षदों का सैंपल लिया गया था जिन्होंने शपथ ली थी.

दो दिन पहले सैंपल लिया गया था
2 दिन पहले गुलाम गौस का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। अब उनकी रिपोर्ट आ गई जिसमें वो पत्नी के साथ साथ पॉजिटिव पाए गए. वहीं बीजेपी के एमएलसी संजय मयूख की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है. लेकिन गुलाम गौस पॉजिटिव पाए गए हैं.

श्रवण कुमार की रिपोर्ट
विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ मंच साझा करने के बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का टेस्ट सैंपल लिया गया और उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. मुख्यमंत्री आवास में काम करने वाले जिन लोगों का सैंपल लिया गया उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. साथी ही साथ उपमुख्यमंत्री के साथ काम करने वाले सभी स्टाफ भी निगेटिव है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …