बिहार में एक साथ मिले कोरोना के 749 नए मरीज, जानिए कहां कितने मिले

0

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. जिसके मुताबिक बिहार में 749 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,274 हो गई है.

पटना में सबसे ज्यादा संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 749 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13274 हो गई है. जिसमें सबसे ज्यादा पटना से 235 संक्रमित मरीज मिले हैं.

बिहार में अब तक 98 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 98 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 13 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा में 7 और समस्तीपुर में 6 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

जिलावार डाटा देखिए


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 9338 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 324 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…