कोरोना काल में बेहाल है बिहार का अस्पताल.. तस्वीर देखकर लगाइए अंदाजा

0

एनएमसीएच (NMCH) की कुव्यवस्था और लाचार सिस्टम की लाचारी को लेकर रोजाना कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने एनएमसीएच का दौरा किया और सब कुछ ठीक ठाक होने का दावा किया था. लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है. हॉस्पिटल में जहां-तहां डेड बॉडी पड़ा है. मरीज बेड से गिर कर मरा पड़ा है. लेकिन उसे कोई उठाने तक नहीं आ रहा है. लाशों के साथ रहना मरीजों की मजबूरी बन चुकी है.

इसे भी पढ़िए-बिहार में SSP साहब को दोबारा हो गया कोरोना.. मच गया हड़कंप

कुव्यवस्था का आलम
अस्पताल के कोरोना वार्ड में बिजली नहीं है जिससे मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है. मरीजों के परिजन रात से सुबह तक अस्पताल कर्मियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन उसे कोई देखने वाला नहीं है.

इसे भी पढ़िए-शव जलाने को लेकर बवाल, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग.. जानिए पूरा मामला

बेड के नीचे गिरे हैं शव
एनएमसीएच की बदहाली की फिर से ताजा तस्वीर रविवार को सामने आई है जिसमें एनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में कई कोरोना मरीजों का शव पड़ा हुआ है. एनएमसीएच का जो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिख रहा है कि एक कोरोना मरीज अपने बेड से नीचे गिर कर मरा हुआ है और वहीं बगल में स्ट्रेचर पर एक डेड बॉडी रखा हुआ है और उसी वार्ड में कई कोरोना मरीज अपना इलाज करा रहे हैं. दूसरी तस्वीर में एक कोरोना मरीज अस्पताल के कॉरिडोर के बीचो बीच पड़ा है और उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है.

इसे भी पढ़िए-पटना में 6 और डॉक्टर्स समेत 22 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव, बाढ़ NTPC भी पहुंचा

दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया था दौरा
एनएमसीएच की बदहाल स्थिति की तस्वीरें आने के दो दिन पहले 23 जुलाई को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एनएमसीएच का दौरा किया था और सब कुछ ठीक ठाक होने का दावा भी किया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के दो दिन बाद हीं बदहाली का वीडियो फिर एनएमसीएच से फिर आने लगा है जबकि कुछ दिनों पहले इन्ही वजहों से सरकार ने एनएमसीएच के अधीक्षक को भी बदल दिया था लेकिन अभी भी एनएमसीएच के हालात जस के तस है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …