लॉकडाउन को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला.. 17 अगस्त से पूरे बिहार में…

0

बिहार में लॉकडाउन को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नीतीश सरकार ने लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. 17 अगस्त से राज्य में लॉकडाउन लागू नहीं रहेगा. बस सिर्फ अनलॉक थ्री लागू होगा। इसके साथ कुछ पाबंदियां भी लागू रहेंगी। आपको बता दें कि सरकार ने 1 से 16 अगस्त तक भी पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू था।

इसे भी पढि़ए-कोरोना का कहर: बिहार सरकार के मंत्री का ब्रेन हेमरेज.. हालत नाजुक

लॉकडाउन हटने के बाद बिहार में क्या बदलेगा?
लॉकडाउन हटने के बाद बिहार में दुकानों को खोलने के समय में पूरी छूट दी गई है। जरूरी सामान को छोड़कर पहले सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत थी। अब इस पर से पाबंदी हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है वहां जिला प्रशासन इसमें सख्ती लागू कर सकता है।

इसे भी पढ़िए-RJD ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला.. जानिए किसे किसे और क्यों ?

प्वाइंट्स में समझिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी-
1. बिहार में पहले की तरह शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की इजाजत नहीं होगी, इसकी जगह ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा
2. रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की अनुमति नहीं, खाना पैक कराकर घर ले जाने की सुविधा, खाने की ऑनलाइन डिलीवरी भी होगी
3. बसों के परिचालन पर रोक जारी रहेगा, सिनेमा हॉल, थियेटर और धार्मिक स्थल अभी बंद ही रहेंगे
4. नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, रात 10 से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने की इजाजत नहीं, जरूरी कार्यों के लिए ही छूट मिलेगी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…