20 अप्रैल को कहां-कहां मिलेंगे फ्री में LPG सिलेंडर.. जानिए

0

नालंदा जिले में  20 अप्रैल को 40 स्थानों पर एलपीजी पंचायत लगायी जाएगी। जिसमें उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को फ्री में एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे । साथ ही लाभुकों को उसके इस्तेमाल और बचाव के बारे में भी बताया जायेगा।  दरअसल, सरकार की योजना के तहत  नालंदा जिले के 17 चुने गये गांवों को धुआं रहित बनाना है।

इन गांवों की बदलेगी सूरत:-

केन्द्र सरकार की ग्राम स्वराज्य योजना के तहत जिले के 17 गांवों को चुना गया है। इन गांवों में अभियान चलाकर सभी परिवार को कनेक्शन दिया जायेगा। इन गांवों के 4457 परिवारों को पांच मई तक धुआं रहित बना देना है। इन गांवों में करायपरसुराय के बेरावां, नगरनौसा के जलालपुर, हरनौत के डिहरा, चंडी के रुपसपुर, बिन्द के मसियां, अस्थावां के नौरोजपुर, जंगीपुर, लखनु बिगहा और पेसौर, नूरसराय के बेलसर और कैनरी, हिलसा के मोमिनपुर, एकंगरसराय के बोरियावां, राजगीर के वीरचैत, सिलाव के नगरी, गिरियक के मोहम्मदपुर और दखतर इंग्लिश शामिल है।

कहां-कहां लगेगी एलपीजी पंचायत

नालंदा जिले में एलपीजी के 40 वितरक हैं। सभी स्थानीय स्तर पर पंचायत लगायेंगे। सभी पंचायतों में चुने गये सौ-सौ लाभुकों को कनेक्शन बांटे जायेंगे। साथ ही पहले से गैस का उपयोग करने वाली महिलाओं को बुलाया जायेगा। ताकि वे अपने अनुभव को शेयर करें ओर गैस से होने वाले फायदों के बारे में नये लाभुकों को बतायें।

सात नयी श्रेणियां हुईं शामिल:-

पहले देश में पांच करोड़ महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य था इसे बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा लाभान्वितों की सात नयी श्रेणियां भी जोड़ी गयी है। इनमें अनुसूचित जाति और जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास के योजना के लाभार्थी, वनवासी परिवार, नदियों और टापू में रहने वाले परिवार व चाय बगान में काम करने वालों को शामिल किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…