बिहारशरीफ करंट लगने से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की मौत

0

बिहार शरीफ में करंट लगने से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की मौत हो गई। मामला बिहारशरीफ के नईसराय मोहल्ले की है। मृतक का नाम रघुवीर है और वो बरबीघा के किशुनपुर गांव का रहने वाला है। रघुवीर ने तीन साल पहले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। उसके बाद बिहारशरीफ के नई सराय में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था ।

स्वीच बोर्ड ठीक करने के चक्कर में चली गई जान
रघुवीर अपने कमरे में बिजली का बोर्ड ठीक कर रहा था।उसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में रहने वाला उसका एक साथ जब रघुवीर के कमरे में गया तो वो देखकर अवाक रह गया। उसकी मुंह से चीखें निकल गई। रघुवीर गमछी लपेटे जमीन पर गिरा था। उसके सीने पर एक टेस्टर पड़ा था और कमरे की दीवार पर स्वीच बोर्ड लटक रहा था। उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

नालंदा लाइव की अपील
नालंदा लाइव अपने पाठकों से अपील करता है कि बरसात का मौसम है । ऐसे में इलेक्ट्रिकल लीकेज की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में बिजली के तार और पोल से दूरी बनाकर रहें। नहीं तो आप भी बिजली के झटके के शिकार हो सकते हैं। खासकर अपने घरों के बच्चों को इस बात के बारे में बताएं की वो घर से बाहर पोल बगैर को ना छुएं। हमेशा याद रखें सावधानी हटी,दुर्घटना घटी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…