बालू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

0

बालू व्यवसायी अमरजीत तिवारी को देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 35 साल के अमरजीत तिवारी पटना जिला के मसौढ़ी थाना के बलियारी गांव के रहने वाले थे। वो किराया लेकर जहानाबाद के आदर्श नगर मोहल्ले में रहते थे।

बताया जा रहा है कि रात करीब सवा दस बजे वो बाजार से पैदल अपने घर आ रहे थे तभी घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दलबल के साथ पुलिस पहुंची और शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …