अभी-अभी.. बारिश से बेहाल हुआ बिहारशरीफ, नगर निगम ने बना दिया नर्क

0

पिछले पांच दिनों से हो रही झमाझम बारिश से बिहारशरीफ बेहाल हो गया है। बिहारशरीफ के अंबेर मोड़ का भी बुरा हाल है। अंबेर मोड़ के पास तो इतना पानी भर गया है कि दुकानों और घरों में नालियों का पानी घुस गया है।

कई जगहों पर तो घुटने भर पानी जमा हो गया है। हालात ये हैं कि कुछ देर और इसी तरह की बारिश होती रही तो शहर दरिया में तब्दील हो जाएगा। बारिश ने बिहारशरीफ नगर निगम की तैयारियों की भी पोल खोल कर रखी दी है।

सूबे के सबसे अच्छे नगर निगम में से एक होने का दावा करने वाली बिहारशरीफ की नालियां जाम है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। घरों में नालियों का पानी घुस गया है।

सवाल है कि सावन के पहले दिन ही बिहारशरीफ बेहाल हो गया तो अभी तो पूरा सावन और भादो बाकी है। अगर बदरा झूम कर बरसा तो क्या होगा? ऐसे में तो नालंदा लाइव शहर की मेयर साहिबा से यही अपील करता है कि मैडम घर से निकलिए। शहर की हालत देखिए। आपके नगर निगम ने शहर को नरक बना दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…