
बिहारशरीफ में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। मामला बिहारशरीफ के इमादपुर मोहल्ले की है। जहां 13 साल की एक बच्ची को उसके ही भाई ने गर्भवती बना डाला।बताया जा रहा है कि कलयुगी भाई पीड़िता के साथ पिछले कई महीनों से रेप करता आ रहा था। मासूम जब गर्भवती हो गई तो उसे नजदीक के झोलाझाप डॉक्टर के पास गर्भपात के लिए ले जाया गया। झोलाझाप डॉक्टर ने पीड़िता का गर्भपात कराने की कोशिश की । लेकिन इस दौरान ज्यादा खून बह जाने की वजह से मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ उसके फुफेरे भाई ने ही रेप किया था। जिससे वो तीन महीने की गर्भ से थी। घर वालों को जब इसके बारे में पता चला तो वे लोक लाज के चक्कर में पीड़िता का गर्भपात कराने की कोशिश की। पीड़िता को एक झोलाझाप डॉक्टर के पास गर्भपात कराने के लिए ले जाया गया। जहां ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। घरवालो ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।