
किऊल-गया रेलखंड पर सोमवार से इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा इस सेवा का उद्घाटन नवादा से करेंगे।
विशेष सैलून से आएंगे रेल राज्यमंत्री
रेल राज्यमंत्री 22 अक्टूबर को सुबह आठ बजे पटना जंक्शन पर एस्क्लेटर का उद्घाटन कर वहां से चलेंगे। उनके लिए विशेष सैलून में डबल इंजन लगा रहेगा। आगे और पीछे दोनों ओर इंजन लगाने के पीछे उद्देश्य समय बचाना है।
क्या-क्या है कार्यक्रम
केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह के साथ वह सुबह 9:30 बजे बड़हिया पहुंचेंगे। वहां एक घंटे तक रहेंगे और योजनाओं का उद्घाटन करने और संबोधन के बाद 10:30 बजे चलेंगे। 11 बजे किऊल पहुंचेंगे। यहां प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर उनकी विशेष ट्रेन लगेगी। यहां थोड़ी देर संबोधन के दौरान बंशीपुर व अन्य हॉल्टों पर यात्री सुविधाओं के उद्घाटन के बाद वह 12:30 बजे नवादा के लिए रवाना होंगे। वापसी में दोपहर 02:40 बजे किऊल पहुंचेंगे और यहां से तीन बजे वापस पटना लौट जाएंगे।
साथ ही 1.17 करोड़ की राशि से बड़हिया में प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा। तो वहीं किऊल-झाझा रेलखंड पर बंशीपुर और किऊल-पटना रेलखंड पर मनकट्ठा स्टेशन पर 3.64 करोड़ की लागत से फुटओवरब्रिज बनवाया जाएगा।