बिहारशरीफ-फतुहा रोड पर भीषण टक्कर, 1 की मौत, आधा दर्जन घायल

0

बिहारशरीफ फतुहां रोड पर स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है .

कहां हुआ हादसा
हादसा फतुहा के पास नयका रोड पर हुआ है . बताया जा रहा है कि एक स्विफ्ट कार की टक्कर ऑटो से हुई. टक्कर इतना जबर्दस्त था कि ऑटो जाकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से जा टकराई. जिसमें ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. उसके शव के दो टुकड़े हो गए. ऑटो में बैठे चार लोगों की हालत गंभीर है. जबकि कार मे सवार दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

इसे भी पढ़िए-नालंदा में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक ने दारोगा को रौंदा, मौके पर ही मौत

लोगों ने कार में लगाई आग
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कार को आग लगा दिया। लोग ट्रक को भी जलाना चाहते थे, लेकिन पुलिस पहुंच गई, जिससे ट्रक बच गया। मौके पर फतुहा डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष मनीष कुमार के साथ दनियांवा थाना और शाहजहांपुर थाना की पुलिस पहुंची। तब जाकर लोग शांत हुए

इसे भी पढ़िए-फतुहां में फोरलेन पर पलटी बस, 1 की मौत, दर्जन भर घायल

दनियांवा का रहने वाला था ऑटो ड्राइवर
मृतक ऑटो ड्राइवर का नाम विजेंन्द्र मोची है और वो दनियावां का रहने वाला था। हादसे के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया. जिसकी वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और लोगों ने जाम हटाया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …