
बिहारशरीफ में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 6 लोगों की मौत पर जहां एक ओर सीएम नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं । वहीं नालंदा जिले के डीएम त्यागराजन और एसपी सुधीर कुमार पोरिका के बीच ऑल इज वेल नहीं है । विस्फोटक के तुरंत के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन ने सोहसराय थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव के निलंबन का आदेश दिया था। हालांकि आदेश के 48 घंटे बाद भी इसका पालन नहीं हो पाया है। फिलहाल सोहसराय थाना में वहीं तैनात हैं। सरकारी नंबर भी उन्हीं के पास है। यानि उनके सस्पेंस के ऑर्डर पर एसपी साहब की मुहर नहीं लगी है । ऐसा लगता है कि इस मामले में डीएम-एसपी एक राय नहीं है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।