
शेखपुरा के पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है । शेखपुरा के एसपी दयाशंकर ने अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखोपुरसराय थाना को लाइन हाजिर किया है। साथ ही कई थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।
पूरा थाना लाइन हाजिर
शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक दयाशंकर को जिले में अवैध वसूली की लगातार शिकायत मिल रही थी. साथ ही बालू माफिया से मिलीभगत की बात सामने आ रही थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने शेखोपुरसराय थाना को लाइन हाजिर कर दिया है ।

कई और थानाध्यक्षों का तबादला किया
बताया जा रहा है कि शेखोपुरसराय के थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित एएसआई और थाना के मुंशी का तबादला कर दिया है. इसके अलावा सिरारी थाना के थानाध्यक्ष और केवटी के थानाध्यक्ष का भी तबादला किया गया है ।