
बिहारशरीफ और राजगीर की सड़कें सोमवार को केसरिया रंग से रंग गया था । रामनवमी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। दिनभर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। बिहारशरीफ का श्रमकल्याण केन्द्र मैदान पूरी तरह से भगवामय था। जुलूस में ढोल-ताशे व नाच गाने का भरपूर इंतजाम था। देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। राम-लखन और सीता की वेश में बच्चे सतयुग की याद दिला रहे थे। हनुमान का रूप धरा बच्चा भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना था।
गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: –
जुलूस में शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी खूब दिखे। मुस्लिम भाई में इसमें शामिल हुये। वहीं कई स्थानों पर लोगों की प्यास बुझाते व स्वागत करते हुये नजर आये। रामनवमी जुलूस में पूरे जिले से लोग शामिल हुये। एकबारगी मोगलकुआं से लेकर अखाड़ा पर तक सड़कों पर सिर्फ और सिर्फ श्रीराम भक्त नजर आ रहे थे। लोगों की भीड़ के सामने पुलिस कहीं नजर ही नहीं आ रही थी। बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा के समर्थन से इस जुलूस का आयोजन किया गया था। इसके अलावा शहर के मंगलकुआं से भी विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।
प्रखंडों से भी श्रीराम भक्त पहुंचे:
इससे पहले शहर के सभी मोहल्ले व कई प्रखंडों से लोग श्रम कल्याण केन्द्र में जमा होकर जयघोष करने लगे। आमलोग भी काफी संख्या में शामिल हुये। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी थीं। श्रमकल्याण केन्द्र से एक बार लोग निकलना शुरू हुये तो घंटों निकलते रहे। इस दौरान शहर की अन्य सड़कें जाम हो गयी। बजरंग दल के कार्यकर्ता ही ट्रैफिक संभालते नजर आये। लोगों की माने तो जुलूस का एक छोर मणिराम के अखाड़े पर पहुंच गया, इधर दूसरा छोर अभी अस्पताल चौक पर ही था। शहर के लोग भीड़ का आकलन अपने-अपने हिसाब से करने में लगे थे। तरह-तरह के बैण्ड, आर्केस्ट्रा पार्टी, धार्मिक झांकी पेश करने वाले कलाकारों यात्रा की शोभा बढ़ाते रहें।