
बिहारशरीफ में एसटीएफ की टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी. जब शंकर महतो समेत चार हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । उसमें दो हथियार सप्लायर और दो खरीददार हैं.
क्या है पूरा मामला
एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने बिहारशरीफ के नईसराय इलाके में छापेमारी कर चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। नालंदा के एसपी निलेश कुमार के मुताबिक गुप्त सूचना पर तस्कर शंकर महतो के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई. इस दौरान तस्कर शंकर महतो हथियार की डिलीवरी कर रहा था. जैसे ही पुलिस की टीम घर में घुसी, वैसे ही चारों तस्कर भागने लगे। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया । इनके पास से 3 देसी कट्टा, 1 रिवाल्वर, 55 कारतूस, 9200 नकदी, 4 मोबाइल और दो बाइक बरामद किए गए हैं ।
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है । उसमें बिहारशरीफ के नई सराय के रहने वाले हथियार तस्कर शंकर महतो, महलपर के रहने वाले हथियार तस्कर उदय कुमार उर्फ सुनील कुमार शामिल है. इसके अलावा नवादा जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरोना गांव के रहने वाले चंचल कुमार उर्फ पप्लू और मुफ्फलिस थाना क्षेत्र के ही हल्सा डीबरी मोहल्ले के रहने वाले राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है ।
आफताब की तलाश
नालंदा के एसपी निलेश कुमार का कहना है कि सुनील कुमार हथियार सप्लायर है और वो पेमेंट लेने आया था। जबकि गिरफ्तार दो और युवक पप्लू और राकेश हथियार खरीदने आए थे। पुलिस को आफताब नामक हथियार सप्लायर की तलाश है। पुलिस का कहना है कि सुनील और आफताब मुंगेर से हथियार और कारतूस लाकर की सप्लाई करता है. जबकि शंकर महतो हथियार को खरीददारों तक पहुंचाता था
छापेमारी दल में कौन कौन थे शामिल
छापेमारी टीम में बिहार थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार, डीआईयू प्रभारी मुस्ताक अहमद, दारोगा इन्द्रजीत कुमार, शकुन्तला कुमारी और एसटीएफ जवान शामिल थे