बिहार निर्वाचन आयोग का फैसला, कोरोना संकट के बावजूद इसी महीने वोटिंग

0

बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. आज करीब चार हजार नए मरीज मिले हैं. इस बीच बिहार में चुनाव का पहला बिगुल बज गया है। बिहार में पंचायत के 21 खाली पदों के लिए 26 और 27 अगस्त को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी निर्वाची पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

21 खाली पदों पर मतदान
दरअसल राज्य में 21 खाली पदों पर चुनाव कराए जाने हैं इनमें जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया और उप सरपंच के पद खाली हैं। इसके पहले बिहार में पैक्स के चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। पैक्स चुनाव स्थगित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग में बाढ़ का हवाला दिया था लेकिन अब पंचायत के खाली पदों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

मंथन के बाद फैसला
राज्य निर्वाचन आयोग ने सारण में जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ लखीसराय, रोहतास, वैशाली, भागलपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, दरभंगा और कैमूर में खाली पड़े पंचायत के पदों पर चुनाव कराने का निर्देश दिया है। कोरोना संक्रमण के बीच ऐसा पहली बार होगा कि वोटिंग कराई जाए। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है लगातार इस बात पर मंथन जारी है कि चुनाव कराए जाएं या नहीं लेकिन बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने अब पंचायत के चुनाव कराने का फैसला किया है।

26 और 27 अगस्त को चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार चुनाव 26 और 27 अगस्त को होने हैं। ये चुनाव राज्‍य के 12 जिलों में होने हैं। इनमें सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, मधेपुरा शामिल हैं। उपरोक्‍त जिलों में 26 अगस्त को चुनाव कराए जाएंगे। जबकि, सारण के पंचायत समिति दिघवारा के उपप्रमुख और कैमूर की ग्राम पंचायत खरहना के उप मुखिया के चुनाव 27 अगस्त को होंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …