केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की हालत बिगड़ी.. किडनी फेल, फेफड़े में तकलीफ

0

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की अचानक तबियत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़ों और किडनी में परेशानी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांस और किडनी की तकलीफ
74 साल के रामविलास पासवान की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि पासवान को कई तरह की परेशानी हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

6 बार केंद्रीय मंत्री बने
राम विलास पासवान को भारतीय राजनीति में मौसम विज्ञानी का दर्जा प्राप्त है. कहा जाता है कि वो हवा का रूख देकर पाला बदलते हैं और उनकी भविष्यवाणी सटीक बैठती है. जिधर जाते हैं वो सत्ता में आ जाता है. वे अभी मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का पदभार संभाल रहे हैं. पिछले 32 सालों में अब तक वो 11 चुनाव लड़ चुके हैं और 9 चुनाव जीत चुके हैं। रामविलास पासवान 6 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके रामविलास पासवान वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। हाजीपुर लोकसभा सीट से उनके भाई पशुपति कुमार पारस सांसद हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…