तेजस्वी यादव ने अपनाया नमो फॉर्मूला.. ‘9-9-9’ के जरिए होगा विरोध प्रदर्शन

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल एक दूसरे के खिलाफ मोर्चाबंदी में जुट गए हैं. तेजस्वी यादव ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी के फॉर्मूले को अपनाया है और उन्होंने 9-9-9 फॉर्मूला के तहत विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है.

क्या है 9-9-9 फॉर्मूला
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की है कि बेरोजगारी और सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के खिलाफ राज्यवासी 9 सितम्बर को रात 9 बजे 9 मिनट तक के लिए घर का लाइट ऑफ कर एक दीया, लालटेन या मोमबत्ती जलाएं।

बेरोजगारी को बनाया हथियार
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह राजद का आंदोलन नहीं है। बेरोजगार युवक और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने यह आंदोलन शुरू किया है। राजद उसका भरपूर समर्थन करता है। साथ ही बेराजगारों के हाथ में हाथ मिलाकर नौ मिनट के लिए तय समय पर मोमबत्ती या लालटेन जलाने की अपील करता है। वह खुद अपनी मां राबड़ी देवी के साथ तय समय पर अपनी छत पर लालटेन लेकर खड़ा रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर राजद को मौका मिला तो किसी भी जाति धर्म का कोई काबित युवक बेरोजगार नहीं रहेगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम रोडमैप बना रही है। जल्द ही हम रोडमैप के साथ युवकों के सामने आयेंगे। ऐसे भी पार्टी ने बेराजगार युवकों के निबंधन के लिए वेबसाइट और टोल फ्री नम्बर जारी कर दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …