
नालंदा जिला में इंटर की एक छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है । मामला अस्थावां प्रखंड के अकबरपुर गांव की है.
क्या है पूरा मामला
अकबरपुर गांव के रहने वाले विजय बिंद की 16 साल की बेटी पुष्पा कुमारी इंटर की छात्रा थी। वो ट्यूशन पढ़ने के लिए अस्थावां बाजार पढ़ने जाती थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर घर वालों ने डांटा जिसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.
कोचिंग से लौटने के बाद खाई जहर
बताया जा रहा है कि पुष्पा कोचिंग के लिए अस्थावां बाजार गई थी. जहां से लौटने के बाद उसने जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही उसके जहर खाने का अहसास हुआ वैसे ही उसे लेकर बिहारशरीफ गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने मामला दर्ज किया
गांववालों के मुताबिक पुष्पा कुमारी पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी और पढ़ने में भी अच्छी थी. हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजहों का पता नहीं चला है । उधर, अस्थावां के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है .