विश्वप्रसिद्ध है बिहारशरीफ का लंगोट मेला.. सीएम आज करेंगे शुभारंभ

0

दुनिया भर में मशहूर बिहारशरीफ का लंगोट मेला आज से शुरू हो रहा है। बिहारशरीफ के बाबा मणिराण अखाड़ा पर एक सप्ताह तक चलने वाले लंगोट मेला का उद्घाटन खुद सीएम नीतीश कुमार करेंगे। शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचेंगे। पहले वे बाबा मणिराम को लंगोट चढ़ाएंगे और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही अखाड़ा न्यास परिषद के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

मुराद पूरी करते हैं बाबा मणिराम
विश्वप्रसिद्ध लंगोट अर्पण मेला देश प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं और संत शिरोमणि बाबा मणिराम का आर्शीवाद लेते हैं। कहा जाता है कि साल 1248 ई. में बाबा मणिराम बिहारशरीफ आए थे और शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित पिसत्ता घाट पर उन्होंने अपना अखाड़ा बनाया था। जिसे आज भी बाबा मणिराम के अखाड़ा के नाम से जाना जाता है। ये बाबा का जीवित समाधी स्थल है। ये दर्शनीय स्थल मनोकामना मंदिर के रुप में मौजूद है। बाबा के समाधि स्थल पर लंगोट चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां सभी धर्मों के लोग माथा टेकने आते हैं। जो भी यहां सच्चे दिल से मांगता है उसकी मुराद जरुर पूरी होती है। इस स्थल पर देवी देवताओं की प्राचीन मूर्तियों के साथ कई प्राचीन मंदिर भी हैं। इस परिसर में बाबा ने अपने उपदेश(स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन) के प्रचार प्रसार हेतु कुश्ती के अखाड़ा का निर्माण कराया था। बाबा 1300 ई में जीवित समाधिस्थ हुए थे। बाबा के दर पर लंगोट चढ़ाकर मनोकामना मांगने वालों में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी, श्री अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी सहित कई गणमान्य शामिल हैं। इस मंदिर में न्यास समिति द्वारा 2012 में अखंड ज्योति की स्थापना की गयी थी जो आज तक प्रज्जवलित है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …