
इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से आ रही है । जहां एक युवक की हत्या के बाद नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा है। गुस्साए लोगों ने एक होटल को फूंक दिया है. साथ ही कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं ।
नगरनौसा में बवाल
वारदात नालंदा जिला के नगरनौसा की है । जहां तीना गांव के पास होटल पर बैठे एक युवक को बाइक सवार बादमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्सा लोगों ने होटल में आग लगा दी है । साथ ही कई गाड़ियों को फूंक दिया है ।
Posted by Nalanda Live on Friday, November 22, 2019
मृतक की पहचान हुई
मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार उर्फ जट्टा के तौर पर हुई । जो हरनौत के विधायक हरिनारायण सिंह के भाई सुरेश प्रसाद का ड्राइवर है । बताया जा रहा है कि शैलेंद्र अपने मालिक सुरेश प्रसाद के साथ शाम में होटल नालंदा पहुंचा । वहां वो बैठा था तभी बाइक सवार बदमाश आए. और शैलेंद्र कुमार को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही हिलसा के डीएसपी समेत कई थाने के पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक गुस्साए लोगों ने होटल में पहले तोड़फोड़ की। फिर उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए. हालांकि पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत कराया और जाम खुलवाया.