
नालंदा पुलिस में फेरबदल हुई है. पुलिस कप्तान निलेश कुमार ने कई दारोगा की अदलाबदली की है. माना जा रहा है कि हालिया दिनों में कानून व्यवस्था में ढिलाई बरतने वाले दारोगा पर कार्रवाई हुई है
भागन बिगहा के ओपी प्रभारी बदले गए
एसपी निलेश कुमार ने लहेरी थाना के दारोगा जितेंद्र कुमार को भागन विगहा ओपी प्रभारी की कमान सौंपी है। वहीं भागन बिगहा ओपी के प्रभारी आलोक कुमार चौधरी को लहेरी थाना में तैनात किया है। आपको बता दें कि चुनाव के बाद ही होटल में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने के कारण ओपी प्रभारी को हटाए जाने की चर्चा है।
कटरा के ओपी प्रभारी का तबादला
इसके अलावा कटरा ओपी प्रभारी चंदन कुमार को हटा दिया गया है, उन्हें लहेरी थाना भेज दिया गया है. जबकि लहेरी के दारोगा विनोद कुमार को कटरा ओपी का प्रभारी बनाया गया है. साथ ही दारोगा रंजीत कुमार को भी लहेरी थाना भेज दिया गया है.
कई और बदले जाएंगे
नालंदा जिला के एसपी निलेश कुमार के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने के आरोप में कई और दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी. जल्द ही उनका तबादला किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक उनके कामों की समीक्षा करने में जुटे हैं. माना जाता है कि निलेश कुमार जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाले कड़क अफसर हैं. जितना वो जनता के लिए सुलभ हैं अधिकारियों के लिए काम और उनके पेशेवर रवैया को लेकर उतने ही कड़क हैं .