बिहारशरीफ में डीएम-एसपी आवास में घुसा पानी

0

बिहारशरीफ में बारिश से आम लोग ही नहीं डीएम और एसपी साहब भी परेशान हैं। क्योंकि डीएम, एसपी आवास में भी ठेहुना भर पानी भर गया है। बिहारशरीफ की सड़कें दरिया बन गई है। बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.

शहर के तीन मुख्य बस स्टैंड रामचन्द्रपुर, कारगिल बस स्टैंड और खन्दक पर बस स्टैंड में पानी जमा हो गया है। साथ ही कीचड़ होने से हालात और बदतर हो गए हैं। रांची रोड, भैंसासुर, कमरुद्दीनगंज, एलआईसी आफिस और भराव पर भारी जल जमाव है। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।सड़क पर नालियों का पानी बह रहा है।

लेकिन बिहारशरीफ की मेयर महोदया सोई हैं। तो वहीं, बिहारशरीफ के नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल का कहना है कि अगले कुछ घंटों में शहर से पानी निकाल दिया जाएगा। लेकिन सवाल ये उठता है कि शहर में बड़ी संख्या में नालियों का निर्माण किया गया था। तो फिर बिहारशरीफ जलमग्न कैसे हो गया ? क्या नाला नाली निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की गई और बंदरबांट किया गया। अगर सही तरीके से नाला नालियां काम करती तो बिहारशरीफ के ये हालात न होते। सवाल ये भी है कि जब सावन की पहली बारिश में ये हाल है तो अभी तो पूरा महीना बाकी है।

इसे भी पढ़िए-अभी-अभी.. बारिश से बेहाल हुआ बिहारशरीफ, नगर निगम ने बना दिया नर्क

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…