राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार सरकार ने 6 शिक्षकों का भेजा है नाम, जानिए कौन कौन

0

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार सरकार ने छह शिक्षकों का नाम केंद्र सरकार को भेजा है । इन शिक्षकों को अब राष्ट्रीय चयन कमेटी के सामने इंटरव्यू देना होगा. जिसके बाद शिक्षकों के नाम की अनुशंसा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को किया जाएगा

7 अगस्त को इंटरव्यू
राष्ट्रीय चयन कमेटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7 अगस्त को इन शिक्षकों से इंटरव्यू करेगी। इनकी उपलब्धि पर इनसे चर्चा होगी। कागजात सहित सभी प्रस्तुति होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए सभी 6 शिक्षकों को पटना भेजने के लिए संबंधित डीईओ को पत्र भेजा गया है।

इंटरव्यू के बाद बनेगी फाइनल लिस्ट
राष्ट्रीय चयन कमेटी अंतिम रूप से चयन कर शिक्षकों के नाम की अनुशंसा 26 अगस्त तक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को देगी। चयनित शिक्षक को राष्ट्रपति शिक्षक दिवस के मौके पर पुरस्कृत करेंगे।

150 टीचरों ने किया था आवेदन
बिहार के अलग-अलग जिलों से इस पुरस्कार के लिए लगभग 150 शिक्षकों ने आवेदन दिया था। जिला स्तरीय कमेटी से शिक्षकों के नाम राज्य कमेटी को भेजी गई थी। फिर राज्य कमेटी ने 6 शिक्षकों के नाम की अनुशंसा केंद्रीय कमेटी को की है। पिछले साल बांका जिला के मध्य विद्यालय के शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

किन किन शिक्षकों का हुआ चयन
1. सुनील राम, प्रधान शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय संथुआ, औरंगाबाद
2. चंद्रशेखर प्रसाद साहू, प्राचार्य कन्या मध्य विद्यालय, कुटुंबा, औरंगाबाद
3. अरविंद कुमार चौधरी, प्राचार्य टाउन उच्च विद्यालय मुंगेर
4. द्विजेन्द्र कुमार, प्रधान शिक्षक, मध्य विद्यालय मधुबन बाजपट्टी, सीतामढ़ी
5. संत कुमार सहनी, प्रधान शिक्षक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खरमौली, बेगूसराय
6. अखिलेश्वर पाठक, प्रधान शिक्षक, चैनपुर भैसवाड़ा, सारण

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बढ़ता बिहार

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …