
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत काफी गंभीर थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें Colon infection हुआ था.
Actor Irrfan Khan passes away at Kokilaben Hospital in Mumbai while battling a rare cancer. He was surrounded by his family as he breathed his last: Statement pic.twitter.com/Ca4BcmE9KR
— ANI (@ANI) April 29, 2020
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं. दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था. विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे. भारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था. किसे पता था ये फिल्म इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी.
इरफान खान की मनोरंजक फिल्में हों या फिर सामाजिक घटना पर आधारित, हर फिल्मों में उनके डायलॉग बिल्कुल हटकर होते थे…
1- गुंडे
“पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है.”
2- डी-डे
“गलतियां भी रिश्तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है.”
3- जज़्बा
“शराफत की दुनिया का किस्सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम.”
4- पान सिंह तोमर
“बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां.”
5- साहेब बीवी और गैंगस्टर
“हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है.”
6- तलवार
“किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें.”
7- कसूर
“आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है.”
8- द किलर
“बड़े शहरों की हवा और छोटे शहरों का पानी, बड़ा खतरनाक होता है.”
9- ये साली जिंदगी
“लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे, चू#$%$ आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली.”
10- चॉकलेट
“शैतान की सबसे बड़ी चाल ये है कि वो सामने नहीं आता.”
11- हैदर
“आप जिस्म है तो मैं रुह, आप फानी में लफानी.”
12- लाइफ इन मेट्रो
“ये शहर हमें जितना देता है, बदले में कहीं ज्यादा हम से ले लेता है.”
13- हासिल
“और जान से मार देना बेटा, हम रह गये ना, मारने में देर नहीं लगायेंगे, भगवान कसम.”
14- पीकू
‘डेथ और शिट, किसी को, कहीं भी, कभी भी, आ सकती है.’
15- द लंच बॉक्स
“आई थिंक वी फॉरगेट थिंग्स इफ देयर इज नो बॅडी टू टेल देम.”
16- लाइफ ऑफ पाई
“हंगर कैन चेंज एवरीथिंग यू थॉट यू न्यू आउट युअरसेल्फ.”
17- जुरासिक वर्ल्ड
“द की टू ए हैप्पी लाइफ इज टू एक्सेप्ट यू आर नेवर एक्चुअली इन कंट्रोल.”
18- मदारी
“तुम मेरी दुनिया छीनोगे, मैं तुम्हारी दुनिया में घुस जाऊंगा.”
19- हिंदी मीडियम
“एक फ्रांस बंदा, जर्मन बंदा स्पीक रॉन्ग इंग्लिश, वी नो प्रॉब्लम, एक इंडियन बंदा से रॉन्ग इंग्लिश, बंदा ही बेकार हो जाता है जी.”
20- करीब करीब सिंगल
“टोटल तीन बार इश्क किया, और तीनों बार ऐसा इश्क मतलब जानलेवा इश्क, मतलब घनघोर हद पार.”
इरफान खान ने अपनी करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी, जिसके बाद वह फिल्मों में आए. हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर ना जाने कितनी ऐसी फिल्में हैं, जिनमें इरफान खान ने दमदार काम किया.