
कोरोना संकट के दौरान पीएम मोदी देश के अलग-अलग लोगों को फोन कर उनका हाल चाल ले रहे हैं। इसे तहत पीएम मोदी ने नालंदा के सकलदेव वात्सयायन को फोन किया और उनका हालचाल जाना
अनजान नंबर से आया फोन
सकलदेव बाबू को अनजान नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन उठाया तो उधर से आवाज आई कहा सकलदेव बाबू नमस्कार.. मैं आपकी पार्टी का कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। आप कैसे हैं। पीएम ने उने स्वास्थ्य के बारे में पूछा और घर परिवार का हाल चाल लिया
कोरोना से बचने की सलाह दी
पीएम मोदी ने सकलदेव बाबू को कोरोना संकट से भी बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते विश्व संकट में है। अपने देश में कुछ हद तक ठीक है। आप लोग सुरक्षित रहिए और लोगों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कीजिए।
बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं सकलदेव बाबू
सकलदेव वात्सयायन नालंदा जिला के गिरियक के गाजीपुर गांव के रहने वाले हैं । वे संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं। सकलदेव बाबू साल 2002 से 2004 तक नालंदा जिला बीजेपी के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं ।
सकलदेव बाबू ने जताया आभार
पीएम मोदी से बात करने के बाद सकलदेव बाबू भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि इस उम्र में जब सब कोई साथ छोड़ देता है ऐसे में प्रधानमंत्री खुद फोन करके उनका हाल जाना इससे बड़ी चीज नहीं हो सकती है.