आइसोलेशन वार्ड में लाश के साथ रहे हैं कोरोना के 7 मरीज.. जानिए पूरा मामला

0

बिहार में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खुलती जा रही है. कभी स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के सदर अस्पताल से भयावह तस्वीर आती है. अब सूबे के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल से डराने वाली तस्वीर सामने आई है.

इसे भी पढ़िए-नालंदा में भी कोरोना की 7 जगहों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू.. जानिए कहां कहां

क्या है पूरा मामला
नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के एक मरीज का शव दो दिन से पड़ा हुआ है। उसी वार्ड में कोरोना के सात अन्य मरीज भर्ती हैं। शव को नहीं हटाने से मरीजों और उनके परिजनों में गुस्सा है। वार्ड में शत्रुघ्न कुमार की मां भर्ती हैं। उन्होंने नर्स, वार्ड ब्वाय व अन्य अस्पतालकर्मियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन शव नहीं हटाया गया। इसके बाद शत्रुघ्न ने वार्ड के अंदर की स्थिति का वीडियो बनाकर सार्वजनिक किया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़िए-कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्री लापता ;.. सदर अस्पताल का हाल.. देखिए

दो दिन से पड़ी है लाश
शत्रुघ्न ने कहा कि एक मरीज की मौत रविवार दोपहर को हो गई थी। इसके बाद उसे एक गमछा से ढंककर छोड़ दिया गया। आज दूसरा दिन है। शव नहीं हटाया गया है। अब तो गंध भी आने लगी है। उसी वार्ड में मेरी मां भर्ती हैं। उन्होंने खाना छोड़ दिया था किसी तरह आज एक रोटी खिलाई है। वार्ड में शव रहने से उसमें भर्ती अन्य मरीजों की स्थिति भी खराब हो रही है। मैं और अन्य मरीज के परिजनों ने कई बार अस्पतालकर्मियों से शव हटाने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार आधा घंटा और एक घंटा में शव हटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन हटाया नहीं गया।

इसे भी पढ़िए-नालंदा में कोरोना से प्रोफेसर की मौत, डीएसपी समेत 49 लोग संक्रमित 

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश पर हमला बोला है. उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार की 15 वर्षीय सुशासनी बदनसीबी देख माथा पकड़िए। संक्रमित कोरोना मरीज़ों के बगल में इलाज के अभाव में मरे संक्रमित व्यक्ति का दो दिन से शव पड़ा हुआ है।CM,स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों को फोन किया लेकिन दो दिन से शव नहीं हटाया गया। 4 महीने से गायब नीतीश जी ज़ुबान नहीं खोलेंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …