
नालंदा के रविशंकर ने ये साबित कर दिया कि नालंदा ज्ञान की धरती है। इस्लामपुर के रविशंकर ने यूपीएससी द्वारा आयोजित श्रम सेवा परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है। रविशंकर इस्लामपुर प्रखंड के सरैयापर गॉव के रहने वाले हैं। उनका चयन केंद्रीय श्रम सेवा में हुआ है। संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में देशभर में कुल 35 प्रतिभागियों का चयन हुआ है। जिसमें रविशंकर कुमार को पांचवां स्थान मिला है। रविशंकर कुमार के पिता भूषण प्रसाद किसान हैं। रविशंकर ने मैट्रिक की पढ़ाई ढेकबाहा के हरिबाग हाईस्कूल की । उसके बाद बिहार शरीफ के पटेल कॉलेज से इंटर और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। उन्होंने एक-एक कर छह प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल की। तीन साल पहले वे मुम्बई में कस्टम निरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। अब उनका चयन केंद्रीय श्रम सेवा में हुआ है और वे सहायक श्रम आयुक्त बन गए हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके चयन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नालंदा लाइव भी जिलावासियों की ओर से रविशंकर को इस उपलब्धि के लिए कोटि-कोटि बधाई देता है।
पूरा रिजल्ट देखने के लिए इसे क्लिक करें-result of central labour service