बिहार में सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए गाइडलाइन जारी, जानिए कैसे मिलेंगे आपको अंक

0

बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की बहाली के लिए राज्यपाल ने नए गाइडलाइन की मंजूरी दे दी है. जिसके मुताबिक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अंकों का बंटवारा होगा. नए गाइडलाइन के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता के लिए 100 अंक और साक्षात्कार के लिए 15 अंक होंगे। यानि कुल कुल 115 अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेधा सूची बनेगी।

6 हजार सहायक प्रोफेसर की बहाली होनी है
बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में लगभग 6 हजार सहायक प्रोफेसर की बहाली होनी है। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 55 वर्ष तय की गई है। पीएचडी के लिए 30 और एमफिल के लिए 7 अंक निर्धारित किए गए हैं। जेआरएफ के साथ नेट के लिए 7 अंक, नेट के लिए 5 अंक और स्लेट या सेट के लिए 3 अंक मिलेंगे।

कैसे होगा अंकों का बंटवारा
स्नातक पर किसे मिलेगा कितना अंक
अगर आपने स्नातक में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाया है तो आपको 15 अंक मिलेंगे. अगर आपने 60 से 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं तो आपको 13 अंक मिलेंगे. वहीं अगर 55 से ज्यादा और 60% से कम अंक हासिल किया है तो आपको 10 अंक मिलेंगे. वहीं 45 से ज्यादा और 55% से कम हासिल करने वालों को 5 अंक मिलेंगे

स्नातकोत्तर ( पोस्ट ग्रेजुएशन ) में कितने अंक
अगर आपने स्नातकोत्तर में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है तो 25 अंक, 60 फीसदी से ज्यादा और 80% से कम अंक हासिल किया है तो आपको 23 मार्क्स मिलेंगे. अगर 55 फीसदी से ज्यादा और 60% से कम (एससी, एसटी, बीसी, ओबीसी व दिव्यांग अभ्यर्थी को 50 से 55%)अंक हासिल हुआ है तो 20 अंक मिलेंगे

एमफिल के लिए अंक
अगर आपने एमफिल में 60 फीसदी से अधिक मार्क्स हासिल किया है तो आपको 7 अंक मिलेंगे। वहीं अगर आपने 55 फीसदी से अधिक और 60 से कम हासिल किए हैं तो पर 5 अंक मिलेंगे।

पीएचडी धारकों को मिलेगा फायदा
पीएचडी उपाधि प्राप्त अभ्यर्थियों को स्नातकोत्तर स्तर पर 5% की छूट मिलेगी, जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले स्नातकोत्तर उत्तीर्ण की है। पीएचडी के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।

जेआरएफ, नेट को कितना अंक
जेआरएफ के साथ नेट के लिए 7 अंक, नेट के लिए 5 अंक और स्लेट या सेट के लिए 3 अंक मिलेंगे।

जर्नल के लिए कितने अंक
यूजीसी द्वारा मान्य जर्नल में प्रकाशित प्रत्येक शोध के लिए 2 अंक की दर से अधिकतम 10 अंक मिलेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक और शोध पुरस्कार के लिए 3 अंक मिलेंगे। राज्य स्तर की पुरस्कार के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं।

अनुभव के लिए 10 अंक
शिक्षण अनुभव के लिए प्रति वर्ष 2 अंक की दर अधिकतम 10 अंक मिलेंगे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …