UPSC सिविल सेवा की PT परीक्षा स्थगित.. जानिए अब कब होगी परीक्षा

0

संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा ( CIVIL SERVICES) की प्रारंभिक परीक्षा (PRELIMS EXAMINATIONA) को स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षा 31 मई को होनी थी। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।

कई और परीक्षाएं स्थगित
संघ लोकसवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के साथ कई और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. संघ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया है उसमें
1. सिविल सेवा 2019 का इंटरव्यू
2. इंडियन इकॉनमिक सर्विस औऱ इंडियन स्टैटिकल सर्विस एग्जाम 2020 का नोटिफिकेशन
3. एनडीए और नेवल एकेडमी एग्जाम 2020 का नोटिफिकेशन
4.सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जामिनेशन 2020 का नोटिफिकेशन
5. कम्बाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2020 का एग्जाम

30 दिन पहले बताया जाएगा
यूपीएससी की सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा कब होगी. इसे लेकर 20 मई को संघ लोक सेवा आयोग समीक्षा बैठक करेगी. जिसमें आगे की तारीखों का एलान किया जाएगा. हालांकि संघ लोक सेवा आयोग का कहना है कि परीक्षा की तारीख से 30 दिन पहले इसकी सूचना दी जाएगी.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …