नालंदा समेत 28 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला

0
33 dsp transfer in bihar,2 ips transfer in bihar,nalanda dsp,nawada dsp

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में भारी फेरबदल किया है। नालंदा के सिविल सर्जन डॉक्टर सुबोध प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर डॉक्टर उमेश्वर प्रसाद वर्मा को नालंदा का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉक्टर उमेश्वर प्रसाद इससे पहले वैशाली सदर अस्पताल के उपाधीक्षक थे। साथ ही नालंदा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। डॉक्टर शैलेंद्र को प्रमोशन देकर मधेपुरा का सिविल सर्जन बनाया गया है।

जबकि डॉक्टर सुबोध प्रसाद सिंह को पूर्णिया प्रमंडल का क्षेत्रीय अपर निदेशक बनाया गया है। वहीं, डॉक्टर मुकेश कुमार को जहानाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है। डॉक्टर मुकेश कुमार लखीसराय सदर अस्पताल में उपाधीक्षक थे। इसके अलावा शेखपुरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन बनाया गया है। तो वहीं सहरसा सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बबन कुंवर को दरभंगा प्रमंडल का क्षेत्रीय अपर निदेशक बनाया गया है।

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है । 6 जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) का ट्रांसफर कर दिया है. साथ ही चार जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, उनमें रोहतास, जहानाबाद, मधेपुरा और सीतामढ़ी के जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल हैं. इन्हें क्रमशः बक्सर, अरवल, सहरसा और शिवहर जिलों का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …