25 नवंबर को सीएम नीतीश देंगे नालंदा को एक और तोहफा

0

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि घोड़ा कटोरा झील में भगवान बुद्ध की लगी विशाल प्रतिमा देशी-विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. उन्होंने इस प्रतिमा के आधार का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया. इस नवनिर्मित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण की तिथि 25 नवंम्बर को सीएम ने तय किया.

उन्होंने कहा कि घोड़ा कटोरा झील बड़ा ही मनोरम स्थल है. इस झील के तीन तरफ पहाड़ हैं, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, जंगल इसके सुंदरता को और बढ़ाते हैं. उन्होंने झील के किनारे पार्क निर्माण करने और बड़े पैमाने पर यहां पौधारोपण करने का सुझाव दिया.  सीएम ने अधिकारियों से कहा की झील के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा के लिए नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोड़ाकटोरा ऐतिहासिक झील है और इसके जल का श्रोत आंतरिक है। अगर पिलर की मदद से कोई पुल बनाया जाए तो झील का आंतरिक श्रोत प्रभावित होगा। इस लिए परिक्रमा के लिए नाव की व्यवस्था होनी चाहिए।

पर्यटन प्रधान सचिव ने बताया कि  नया रोप-वे के चालू होने पर मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण पर आये छात्रों को रोपवे के टिकट में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी. वन विभाग द्वारा नवनिर्मित वाच टावर का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया.

घोड़ा कटोरा झील के बाद मुख्यमंत्री का काफिला राजगीर-इस्लामपुर रोड में मोरा गांव के पास बन रहे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंचा. यहां उन्होंने बिल्डिंग निर्माण कार्य का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने बचे हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पुरा कर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को शीघ्र चालू कराने के लिए पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…