बिहार में कोरोना कहर, 20 नए मरीज मिले, जानिए कहां बना हॉटस्पॉट

0

अब कोरोना वायरस बिहार में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है । गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है. कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 के पास पहुंच गया है.

इसे भी पढ़िए-लॉकडाउन तोड़ने में नालंदा नंबर वन, शेखपुरा ने मारी बाजी.. हर जिले की डिटेल्स

सीवान बना हॉट स्पॉट
बिहार का सीवान जिला कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है । बिहार में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है । उसमें आधा अकेले सीवान जिले के हैं । सीवान जिला में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है

एक ही परिवार के 17 लोग
बिहार में मिले 20 नए मरीजों में 17 सीवान जिले के हैं. जो सभी एक ही परिवार के हैं. बताया जा रहा है कि इस परिवार में एक शख्स हाल ही में ओमान से लौटा था. जिसमें पहले संक्रमण की शिकायत पाई गई. उससे ही घर के बाकी सदस्यों में कोरोना का संक्रमण हुआ है .

इसे भी पढ़िए-डीएम के फर्जी आर्डर का स्टीकर लगाकर भागे कोरोना के 5 संदिग्ध अस्पताल कर्मचारी

बेगूसराय में भी 2 नए मरीज मिले
बेगूसराय में कोरोना के 2 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं । दोनों लड़के हैं । जिसमें एक की उम्र 15 साल और दूसरी की करीब 16 साल है

किस जिले में कितने मरीज
सीवान- 28
मुंगेर- 7
पटना- 5
गया-5
बेगूसराय-5
गोपालगंज-3
नालंदा-2
नवादा-1
लखीसराय-1
भागलपुर-1

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…