
अस्थावां पुलिस की गुंडई पर नालंदा के एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने आखिरकार करीब हफ्ते भर बाद कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका ने अस्थावां थाना में तैनात जमादार राजकुमार पासवान को सस्पेंड कर दिया है। पिछले हफ्ते अस्थावां पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई थी। जब अस्थावां पुलिस ने अस्थावां के वार्ड 15 के पंचायत सचिव मुकेश कुमार को रास्ते से उठा लिया था और हाजत में बंद कर जमकर पिटाई की थी। जिन पुलिस वालों पर लोगों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी थी वही पुलिसवाले गुंडागर्दी पर उतर आए थे। पुलिसवालों ने मुकेश कुमार को हाजत में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था और फिर बिना केस दर्ज किए ही रिहा कर दिया था। अस्थावां पुलिस का कहना है कि उन्होंने डीएसपी निशित प्रिया के कहने पर मुकेश कुमार को पिटाई की गई थी। खाकी वाले गुंडों ने मुकेश कुमार को इतना पीटा था कि उसका ब्रेनहैमरेज हुआ है। जिसके बाद से ही आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई करने की मांग हो रही थी। मामला बढ़ता देख आखिरकार हफ्ते भर बाद पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने आरोपी जमादार राजकुमार पासवान को सस्पेंड कर दिया है । लेकिन अब भी कई सवाल मौजूद हैं।
सवाल नंबर-1 क्या थाने में सिर्फ पिटाई जमादार राजकुमार पासवान ने की थी ?
सवाल नंबर-2 अगर थाने में उस वक्त दारोगा राकेश कुमार मौजूद थे तो वे कैसे जिम्मेदार नहीं थे ?
सवाल नंबर-3 डीएसपी निशित प्रिया पर कार्रवाई कब होगी हुई ?