जेडीयू के पूर्व MLC हीरा बिंद पर जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला

0

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बिहार में शराबबंदी कानून का एकबार फिर माखौल उड़ाया गया है. शराब माफियाओं ने सत्ताधारी दल जेडीयू के पूर्व एमएलसी पर जानलेवा हमला किया है.

क्या है पूरा मामला
मामला नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके की है. जहां कुरमिया बिगहा गांव में जदयू के पूर्व एमएलसी हीरा बिंद को शराब बनाने और बेचने का विरोध करने पर माफियाओं ने हमला किया है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूर्व एमएलसी हीरा बिंद ने बताया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावर कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के भाई और भतीजे बताए जा रहे हैं.

करीब घंटे भर रहा जाम
पूर्व एमएलसी हीरा बिंद के आरोप के बाद हिलसा-बिहारशरीफ मार्ग एक घंटे तक जाम रहा. सूचना मिलने पर हिलसा पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव में बड़े भाई इंदल बिंद और अन्य लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर शराब बनाने और बेचते हैं. हीरा बिंद ने झोपड़ी ध्वस्त कर दी थी. इसी मामले को लेकर तैश में आए बड़े भाई और भतीजे ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.

बड़े भाई का आरोप
बड़े भाई इंदल बिंद का आरोप है कि छोटे भाई पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरा बिंद ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं. झोपड़ी तोड़ने के दौरान भी उन्होंने स्थानीय लोगों को गालियां दीं और मारपीट की थी. जिसके चलते आक्रोशित लोगों ने हिलसा-बिहारशरीफ मार्ग को जाम कर दिया. दोनों की और से एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों की जांच चल रही है. हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि जाम को हटा दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …