
बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि संकट की घड़ी में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार सुरक्षित हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीएम आवास में रहने वाले कुल 16 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो चुके बिहार विधानपरिषद के सभापति अवधेश नाराय़ण सिंह के संपर्क में आए थे. अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री की भी कोरोना जांच की गई थी. शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश और सीएम आवास में रहने वाले 16 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया.
इसे भी पढ़िए-कोरोना से डीपीओ की मौत, शिक्षा विभाग ने जताया शोक
देर रात आई रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीएम आवास के 16 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच आईजीआईएमएस की लैब में कराई गई. जिसकी देर रात रिपोर्ट नेगेटिव आई। साथ ही सीएम आवास से बाकी 16 लोगों के सैंपल जांच की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में RJD नेता की कोरोना से मौत.. NMCH में थे भर्ती
मुख्यमंत्री ने खुद की थी पहल
अवधेश नारायण सिंह के पुराना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पहल करते हुए अपना कोरोना टेस्ट कराया और अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. दरअसल, पिछले 3-4 दिनों में अवधेश नारायण सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ कई प्रमुख और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से मिले थे. एक जुलाई को बिहार विधान परिषद में नये विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय चौधरी समेत बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद थे. इस कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री विनोद नारायण झा समेत कई और मंत्री भी मौजूद थे.
अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव
विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम आवास और डिप्टी सीएम आवास से जुड़े लोगों के सैंपल लिए गए थे। मालूम हो कि विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के साथ हाल ही में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने भी अपनी जांच कराई थी।