केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार में नए राज्यपाल के नाम का ऐलान किया है. फग्गू चौहान अब प्रदेश के राज्यपाल होंगे. लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है.
चौहान यूपी के सीनियर पॉलिटिशियन है. एक जनवरी 1948 को जन्मे चौहान शेखुपुर आजमगढ़ से आते हैं.
17 वें यूपी विधान सभा चुनाव में चौहान सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे. वे घोसी से निर्वाचित हुए थे. पार्टी ने उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है.
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन रहे हैं. साथ ही कभी इन्हें मायावती का करीबी बताया जाता था. मायावती सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. ये छह बार विधायक रह चुके हैं ।