खुशखबरी: कंटेनमेंट जोन फ्री हुआ बिहारशरीफ, जानिए कब से खुलेगी सभी दुकानें

0

बिहारशरीफ वासियों के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन फ्री घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों के खुलने का रास्ता साफ हो गया है

सकुनत और शेखाना कंटेनमेंट जोन मुक्त
बिहारशरीफ के दो और मोहल्ले को कंटेनमेंट मुक्त घोषित कर दिया गया है । जिसमें शेखाना और सकुनत मोहल्ले शामिल हैं। इससे पहले खासगंज को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया था। सकुनत और शेखाना के कंटेनमेंट मुक्त होने के साथ ही नगर निगम का पूरा क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया है ।

कब से खुलेंगे दुकानें
नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने बिहारशरीफ को कंटेनमेंट जोन मुक्त करने का आदेश दे दिया है. साथ ही मंगलवार से दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया है । यानि मंगलवार से सभी तरह की दुकानें खुलेंगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. साथ ही ग्राहकों और दुकानदारों को मास्क लगाकर जाना होगा

होटल और रेस्टोंरेंट हफ्ते भर बाद खुलेंगे

हालांकि होटल और रेस्टोरेंट खुलने में अभी हफ्ते भर का वक्त लगेगा. गृह मंत्रालय के निर्देश को मानते हुए नालंदा के जिलाधिकारी ने भी होटल और रेस्टोरेंट को 8 जून से खोलने का निर्देश दिया है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…