
पति पत्नी और वो के किस्से तो आपने कई सुने होंगे. लेकिन बिहार में एक ऐसा दिलचस्प वाक्या सामने आया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. क्योंकि मंडप पर सात फेरे लेने के बाद विदाई से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई. जिसके बाद दूल्हा मंडप पर ही धरने पर बैठ गया.. जिसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला था
क्या है पूरा मामला
मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना के शेख परसा गांव की है. जहां अमरनाथ कुशवाहा की बेटी की शादी थी. बारात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से आई थी. बारात दूर से आई थी तो शादी की शानदार तैयारी की गई थी.
जयमाल के बाद फेरे भी हुए
उत्तर प्रदेश से बारात आई थी. गाजे बाजे के साथ दरवाजा लगा. फिर जयमाल हुआ. घर में सब लोग खुश थे. सराती बाराती मस्त थे. अब बारी सात फेरे लेने की आई. दूल्हन ने दूल्हा के साथ सात फेरे भी लिए. तब तक सुबह हो गई. सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी.
प्रेमी संग भागी दूल्हन
सुबह सब लोग दुल्हन की विदाई की तैयारी कर रहे थे. दूल्हा मंडप पर बैठ कर हंसी ठिठोली कर रहा था. उसे क्या पता था कि अगले पल क्या होने वाला है. उधर , दुल्हन घरवालों को चकमा देकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई. कुछ देर बाद जब घरवाले दूल्हन को ढूढने लगे तो वो तो फरार हो चुकी थी.
धरने पर बैठा दूल्हा,बाराती करने लगे हंगामा
दूल्हे को जब दुल्हन के भागने की खबर मिली तो वो मंडप पर धरने पर बैठ गया. वो कहने लगा कि वो यहां से दुल्हन लेकर ही जाएगा. वो खाली हाथ नहीं लौटेगा. उधर, बारातियों को भी इस बात की खबर मिल गई की दुल्हन भाग गई है . जिसके बाद बाराती भी दुल्हन को बुलाने पर अड़ गए.
दूसरी लड़की से कराई गई शादी
बारातियों का हंगामा और दूल्हे का धरना देखकर गांव वाले परेशान थे. किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था कि इस समस्या का हल कैसे निकलेगा. जिसके बाद गांव वालों को एक आइडिया आया. गांव वालों ने गांव की ही एक लड़की से दूल्हे की शादी करा दी। ऐसे इज्जत भी बच गई और दूल्हे की जिद भी पूरी हो गई। अमरनाथ कुशवाहा के पड़ोसी अर्जुन प्रसाद की बेटी के साथ दूल्हे की दोबारा शादी कराई गई। विवाह सम्पन्न होने के बाद दुल्हन को साथ लेकर दूल्हा और बाराती खुशी-खुशी विदा हो गए।