बरबीघा,शेखपुरा,नवादा,पटना में मिले कोरोना के नए मरीज.. आंकड़ा 750 हुआ

0

बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में सोमवार को 52 नए मरीज मिले हैं । जिसके बाद सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 750 पहुंच गई है।

शेखपुरा में 6 मरीज मिले
सोमवार को शेखपुरा जिले में 6 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है । सोमवार को मिले नए मरीजों में एक बरबीघा में, जबकि तीन लोदीपुर और दो शेखोपुर सराय में मिले हैं

नवादा में छह मरीज मिले
सोमवार को नवादा में भी छह नए मरीज मिले हैं । जिसके बाद नवादा जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है । जिसमें चार सिरदला, एक हिसुआ और एक बिसैत मेसकौर में मिला है ।

पटना में 11 मरीज मिले
राजधानी पटना में सोमवार को 11 नए मरीज मिले हैं । जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है ।

अब तक 6 की मौत
पहली मौत (21 मार्च) मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में मौत
दूसरी मौत (17 अप्रैल) वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में मौत
तीसरी मौत (1 मई) पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज की पटना के एनएमसीएच में मौत
चौथी मौत (2 मई) सीतामढ़ी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत
पांचवीं मौत (7 मई) सासाराम निवासी बुजुर्ग व्यक्ति की नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत
छठी मौत (10 मई) पटना में एक मरीज की मौत

बिहार के 37 जिले कोरोना से प्रभावित
गौरतलब है कि बिहार में 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला आया था. सूबे में अब तक 37 जिले कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. अब तक बक्सर, रोहतास, नालंदा, सीवान, कैमूर, मधुबनी, गोपालगंज, भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, कटिहार, पूर्वी चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, गया, जहानाबाद, दरभंगा, अरवल, लखीसराय, नवादा, शिवहर, वैशाली, बांका, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, शेखपुरा, समस्तीपुर, किशनगंज, खगड़िया, सुपौल, सहरसा और मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है.

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिलावार देखें-
मुंगेर- 115
पटना- 72
रोहतास- 59
बक्सर- 56
नालंदा- 51
सीवान- 33
कैमूर- 32
बेगूसराय- 31
मधुबनी- 26
भागलपुर- 25
भोजपुर- 20
गोपालगंज- 20
औरंगाबाद- 15
नवादा- 15
पूर्वी चंपारण- 14
दरभंगा- 14
पश्चिम चंपारण- 11
खगड़िया- 11
कटिहार- 11
अरवल- 11
सहरसा- 10
मुजफ्फरपुर- 9
समस्तीपुर- 9
किशनगंज- 9
मधेपुरा- 9
सारण- 8
गया- 8
शेखपुरा- 8
सीतामढ़ी- 7
बांका- 6
जहानाबाद- 5
लखीसराय- 4
अररिया- 4
वैशाली- 4
शिवहर- 3
सुपौल- 3
पूर्णिया- 3

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …