शेखपुरा में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव निकला..

0

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । आज एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है. जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 580 हो गई है

शेखपुरा में मिला मरीज
शेखपुरा जिले में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज और मरीज मिला है. जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है । आज जो यवुक मिला है उसकी उम्र 18 साल है और वो शेखोपुर सराय का रहने वाला है

अब तक पांच की मौत
राज्य में कोरोना से सबसे पहले मुंगेर के रहने वाले एक युवक की मौत पटना एम्स (AIIMS) में इलाज के दौरान हुई थी. इसके बाद वैशाली, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और रोहतास के रहने वाले एक-एक संक्रमित की मौत हो चुकी है.

कहां कितने मरीज
बिहार में सबसे अधिक 102 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं, जबकि पटना में 51, बक्सर में 56, नालंदा में 37, रोहतास में 54 और सीवान में 33 मामले प्रकाश में आए हैं. इसके अलावा कैमूर में 32, गोपालगंज व भोजपुर में 18-18, मधुबनी में 24, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर में 14, पश्चिमी चंपारण में 11, पूर्वी चंपारण में 10, सारण में 8, समस्तीपुर में 7, गया व सीतामढ़ी में 6-6, कटिहार में 11, दरभंगा में 9, अरवल, नवादा व जहानाबाद में 5-5, खगड़िया, बांका, लखीसराय में 4 शिवहर व वैशाली में 3-3, मधेपुरा, सहरसा, अररिया व पूर्णियां में 2-2, शेखपुरा में 2, सुपौल व किशनगंज में एक-एक मामला सामने आया है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …