
नालंदा जिला में तीन दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर कोरोना का मरीज मिला है । जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है
कहां मिला मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नालंदा के जिला से एक 30 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि वो छबीलापुर के करमू बिगहा गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि युवक कानपुर से लौटकर गांव आया था.
#BiharFightsCorona 1st update of the day.1 more covid-19 +ve case in bihar taking the total to 426.1-male 30 years from karmubegha,nalanda.returned from kanpur.we are ascertaining his infection trail.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) May 1, 2020
नालंदा में कितने एक्टिव मरीज
नालंदा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है । जिसमें से 12 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 26 लोग एक्टिव मरीज हैं. एक्टिव मरीजों में एक अस्थावां और एक छबीलापुर का है. बाकी 24 बिहारशरीफ के रहने वाले हैं
डिस्चार्ज मरीजों का क्या हुआ
नालंदा जिला के जिन 12 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया गया है। उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया है. यानि अगले 14 दिनों तक वे अपने घर में ही रहेंगे । घर से बाहर नहीं निकलेंगे