
बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है । बुधवार को कोरोना के 26 और मरीज मिले हैं. जिसके बाद सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है।
#BiharFightsCorona 3rd update of the day.9 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 392.details are as below.we are ascertaining their infection trail. pic.twitter.com/IzwDgvr39l
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 29, 2020
एक और जिला कोरोना से प्रभावित
बिहार का एक और जिला कोरोना की चपेट में आ गया है । पश्चिमी चंपारण में 5 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये सभी पुरुष हैं। बिहार में अब कोरोना के 29 जिलों तक फ़ैल गया है। इन पांचों कोरोना पॉजिटिव मरीज की उम्र 27 साल, 27 साल,35 साल, 35 साल और 40 साल है. ये सभी दिल्ली से लौटे थे। ये मरीज पश्चिम चंपारण के योगापट्टी के शनिचरी गांव के हैं।
#BiharFightsCorona 2nd update of the day.5 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 383. migrants from delhi.details are as below.we are ascertaining their infection trail. pic.twitter.com/Yqx6N7yBTG
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 29, 2020
बक्सर में मिले 12 और मरीज
इससे पहले आज बक्सर में 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जिसके बाद बक्सर में मरीजों की तादाद बढ़कर 38 हो गई है . इसके साथ ही बक्सर कोरोना मरीजों के मामले में सूबे में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है.
#BiharFightsCorona 1st update of the day.12 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 378. details are as below.we are ascertaining their infection trail. pic.twitter.com/kDEYmEjhmE
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 29, 2020
अबतक 19851 सैंपल की हो चुकी है जांच
स्वास्थ्य विभाग से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अबतक 19851 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इस जांच के बाद अबतक 64 कोरोना पीड़ित स्वस्थ होकर अपने घरों में लौट चुके है। वहीं, अबतक मात्र 2 मरीजों की मौत हुई है।
किस जिले में कितने मरीज
1. मुंगेर -92
2. पटना-40
3. बक्सर-38
4. नालंदा-35
5. रोहतास-34
6. सिवान-30
7. गोपालगंज- 18
8. कैमूर-17
9. बेगूसराय-11
10. भोजपुर-09
11.औरंगाबाद-07
12. गया-06
13. पूर्वी चंपारण-05
14. भागलपुर- 5
15.मधुबनी- 5
16. दरभंगा-05
17. पश्चिमी चंपारण- 05
18. अरवल-04
19. लखीसराय-04
20. नवादा-04
21. सारण-04
22. जहानाबाद-04
23. बांका-03
24. वैशाली-02
25. मधेपुरा-01
26. पूर्णिया-01
27. शेखपुरा-01
28. अररिया-01
29. सीतामढ़ी-01